नेशनल टच रग्बी चैंपियनशिप के लिए 60 खिलाड़ियों का दल रवाना

  • 10-11 अप्रैल को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता
  • अंडर-14, अंडर-18 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी शामिल

देहरादून। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित होने वाली प्रथम नेशनल टच रग्बी चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम हरिद्वार से रवाना हो गई। यूथ फिट इंडिया फिट के तत्वावधान में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। जिससे प्रदेश के खेल प्रतिभाओं में उत्साह देखा जा रहा है। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 10 अप्रैल से शुरू होगी।
संस्था के अध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि टीम में देहरादून, हरिद्वार, चंपावत और ऋषिकेश सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपने कौशल को निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का महत्वपूर्ण मंच है।
हेड कोच राहुल गुप्ता के अनुसार टीम में कुल 60 बालक और बालिकाएं शामिल हैं, जिनमें अंडर-14, अंडर-18 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। यह दो दिवसीय चैंपियनशिप 10 और 11 अप्रैल को आयोजित होगी, जिसमें देशभर के करीब 24 राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष अमन चौहान, कोषाध्यक्ष राहिल राणा और आदित्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

!-- Google tag (gtag.js) -->