देहरादून । बुधवार को 12:15 बजे चौकी डाकपत्थर से सूचना प्राप्त हुई कि डाकपत्थर स्थित झूला पुल के पास एक महिला शक्ति नहर में कूद गई है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस बल व लोगों के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया। संयुक्त प्रयासों से महिला को मूर्छित अवस्था में नहर से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया। उक्त महिला की पहचान के लिए जिला पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

