18 मई को खुलेंगे भगवान रुद्रनाथ के कपाट, डीएम बोले—यात्रा हो सुरक्षित और व्यवस्थित

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
केंद्रीय गृह सचिव की प्रस्तावित यात्रा और आगामी चारधाम सीजन को देखते हुए पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं तय समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि यात्रा मार्ग पर पेयजल, शौचालय, आवास, बिजली, सुरक्षा रेलिंग और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। जहां आवश्यकता हो, वहां अतिरिक्त रेलिंग लगाई जाए और यात्रियों के लिए सुरक्षित विश्राम स्थल विकसित किए जाएं।
मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाते हुए डीएम ने सभी तैयारियों का पूर्व स्थलीय निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। वन विभाग को भी ट्रैक मार्ग पर जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी को अलर्ट रहने, पेयजल निगम को स्वच्छ जल आपूर्ति, उरेड़ा को निर्बाध बिजली व्यवस्था और ईडीसी व मंदिर समिति को समन्वय के साथ व्यवस्थाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मंदिर समिति व ईडीसी कमेटी गंगोल गांव के अध्यक्ष रामसिंह राणा ने भी सुझाव दिए, जिन पर प्रशासन ने सकारात्मक रुख दिखाया।
गौरतलब है कि 18 मई 2026 को के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। प्रशासन का फोकस यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाना है। बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ सर्वेश दुबे, एडीएम विवेक प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

!-- Google tag (gtag.js) -->