जल संयोजन पाईप कई माह से क्षतिग्रस्त; विभाग की लापरवाही व अनियमितता पर डीएम ने लिया एक्शन

देहरादून। झण्डा मोहल्ला तालाब क्षेत्र में जल संयोजन पाइप क्षतिग्रस्त होने और दूषित पानी व गंदगी की समस्या पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई  कराई। बुजुर्ग महिला की शिकायत पर डीएम ने एक्शन लिया।
जानकारी 80 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक  रानी महेंद्रु द्वारा जल संयोजन पाइप क्षतिग्रस्त होने, दूषित पानी बहने और नालियों में कूड़ा जमा होने की शिकायत जिलाधिकारी को दी।  बताया गया कि पिछले कई महीनों से पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई थी, जिससे न केवल जल आपूर्ति प्रभावित हो रही थी बल्कि सड़क पर गंदा पानी बहने से फिसलन और दुर्घटना का खतरा भी उत्पन्न हो रहा था।
लापरवाही पर सख्ती—तलब की गई एटीआर;
 मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित विभाग से तत्काल आख्या  तलब की। साथ ही, कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया गया।
त्वरित समस्या का निस्तारण
डीएम के निर्देशों के अनुपालन में जल संस्थान की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराई । जल आपूर्ति को सुचारु किया। साथ ही, क्षेत्र में फैली गंदगी को हटाकर नालियों की सफाई भी सुनिश्चित कराई गई।
पूर्व में हुई अनियमितताओं का भी लिया गया संज्ञान
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में मरम्मत कार्य ठीक ढंग से नहीं किया गया था म अनावश्यक रूप से उपभोक्ता से सामग्री मंगवाई गई। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण में भी जांच के निर्देश देते हुए जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट किया कि जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों,  आमजनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं को संबंधित विभागों या प्रशासनिक माध्यमों के जरिए अवगत कराएं, ताकि उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
!-- Google tag (gtag.js) -->