चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले के बद्रीनाथ हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक दुर्घटना होने पर एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसा गौचर और कर्णप्रयाग के बीच गलनाऊं के पास उस समय हुआ जब पांच बाइकों और एक कार पर सवार कुछ दोस्त बद्रीनाथ धाम की ओर जा रहे थे। तभी उनमें से एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होकर क्रस बेरियर से टकरा गई, जिससे से एक युवक चट्टान पर अटक गया जबकि दूसरा युवक गहरी खाई में गिर गया।
सूचना पर कर्णप्रयाग थाना प्रभारी विनोद थपलियाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, इतने में एसडीआरएफ, डीडीआरयफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और तत्काल संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बामुश्किल खाई से निकाल कर सड़क पर लाऐ और एम्बुलेंस से कर्णप्रयाग अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने असम के रहने वाले सोम बोस्या पुत्र रोबिन बोस्या निवासी जोराहट असम उम्र 25 वर्ष को मृत घोषित किया जबकि घटना में गम्भीर रूप से घायल ऋतिक पुत्र धनंजय निवासी बक्सर बिहार उम्र 25 वर्ष को कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

