सघन चेकिंग और पुलिस की सटीक कार्यवाही, 709 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जनपद में नशे का जहर घोलने वाले नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार के कुशल नेतृत्व में चमोली पुलिस लगातार अवैध नशे के कारोबारियों पर कड़ा शिकंजा कस रही है, एसपी चमोली के कड़े दिशा-निर्देशों के अनुपालन व ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत थाना थराली पुलिस ने अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, यह कार्यवाही न केवल तस्करों के लिए एक बड़ा सबक है, बल्कि युवाओं को नशे की गर्त में जाने से बचाने की दिशा में एक ठोस कदम है।
पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में थाना थराली की पुलिस टीम डाक बंगला बन्नाढोन थराली के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि बेराधार की ओर से एक व्यक्ति सड़क की तरफ आ रहा है, जो अवैध मादक पदार्थ लेकर कहीं जाने की फिराक में है, कुछ ही देर बाद उक्त स्थान से एक संदिग्ध व्यक्ति जंगल के रास्ते से सड़क पर आता दिखाई दिया।
पुलिस टीम द्वारा उसे आवाज देकर रुकने को कहा गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर घबरा गया और तेजी से आगे बढ़ने लगा, पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तथा बार-बार रुकने के लिए चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं रूका, जिस पर पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम प्रताप सिंह पुत्र स्व0 बलवन्त सिंह निवासी ग्राम बेराधार, तहसील- थराली, उम्र 48 वर्ष, बताया, उसके कंधे पर लटके बैग के संबंध में पूछने पर वह बार-बार अपने बयान बदलने लगा तथा गोल-मोल जवाब देने लगा, व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस टीम ने जब बैग की तलाशी ली तो उसके अन्दर से पारदर्शी पन्नी से 709 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना थराली में मु0अ0सं0-11/2026, धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समझ पेश किया जा रहा है।
चमोली पुलिस का “नशे का कारोबार करने वालों के लिए जनपद में कोई जगह नही। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया,चौकी प्रभारी ग्वालदम अतिरिक्त उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह, हेडकांस्टेबल दौलत सिंह, कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल चालक खुशहाल पुलिस टीम मौजूद रही।

!-- Google tag (gtag.js) -->