बिजनौर: परमराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्राय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगतगुरु शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती १००८ जी महाराज द्वारा बिजनौर जिले के गोपालवाला धामपुर के एक मैरिज होम में जनपद शामली के ग्राम सिलावर निवासी प्रवीण तरार प्रबंधक आर डी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर की एक और पुस्तक “यादों की जंजीर” (ग़ज़ल संग्रह) पुस्तक का विमोचन किया। “यादों की जंजीर” पुस्तक नीलम पब्लिकेशन मुंबई द्वारा प्रकाशित हुई। प्रवीण तरार की पूर्व में भी कई पुस्तक के प्रकाशित हो चुकी है जिनमें “दर्द ए जुदाई” “जख्म ए बेवफाई” “बेवफा जिंदगी” (ग़ज़ल संग्रह) साझा संकलन में “एहसास ए मोहब्बत” “जज़्बात ए इश्क ” में रचनाएं प्रकाशित हुई वह संपादक के रूप में भी सफल कार्य किया। इसके अलावा साझा संकलन में “बेपनाह इश्क” “चंद्रयान चांद के पार चलो” “प्रेम पुष्प” “रुह तक” “श्रमिक मजदूर या मजबूर” “आवारगी” “नई बुलंदियां” “शान ए तिरंगा” “अब की होली रामलला संग” प्रकाशित हो चुकी है। इसके साथ ही एक हिंदी देहाती फिल्म (बिगाड़ूं) के लिए भी चार गीत लिखे जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए गए। समय-समय पर स्थानीय समाचार पत्रों में भी इनके द्वारा रचित रचनाएं प्रकाशित होती रहती है। पुस्तक विमोचन भारी संख्या में भक्तजनों के साथ दीपक संगल योगेन्द्र पंवार सोमदेव चौधरी ब्रिजेन्द्र पाल वर्मा यशपाल सिंह जितेंद्र सिंह संजय देशवाल अरुण शर्मा मदन गोपाल वर्मा सतेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

