डीएवी इंटर इंटर कॉलेज में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन

देहरादून । सेवा पखवाड़े के अंतर्गत डीएवी इंटर इंटर कॉलेज में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने किया। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई और सभी से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद योगेश योगी एवं रवि अरोड़ा भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.के. श्रीवास्तव ने मेयर सौरभ थपलियाल का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देहरादून नगर निगम क्षेत्र में अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं।
मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए स्वच्छ भारत मिशन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें अपने घर, आसपास के क्षेत्र और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना चाहिए। स्वच्छ पर्यावरण का सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य से है। जब हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे।
विद्यालय के पूर्व छात्र एवं क्षेत्रीय पार्षद योगेश योगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अपने विद्यालय और अपनी कक्षा को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। स्वच्छता हमारे स्वस्थ जीवन का आधार है। यदि हमारा प्रदेश और देश स्वच्छ रहेगा तथा हमारी प्राणवायु शुद्ध रहेगी, तो इससे देश की प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबीता सहोत्रा ने किया। इस अवसर पर एनएसएस के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अनिल थापा, शकुंतला सिंह, तृप्त कुमार, शशि कुमार त्रिपाठी, रेबेका, सुनीता पाल, अनम प्रियदर्शी, बडोनी, मनोरमा, संगीता चौरसिया, आर.के. सिंह, राकेश कुमार, सुबोध यादव, देवपाल मलिक, पीयूष बंसल, भूषण नौटियाल, सुधीर पोखरियाल, सुधीर घिल्डियाल, मनोज कुमार एवं शैलेंद्र कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

!-- Google tag (gtag.js) -->