चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
नगर पालिका गौचर के धारीनगर में मंगलवार को श्रीराम फिलिंग स्टेशन का विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुभारम्भ किया गया। नए फिलिंग स्टेशन के शुरू होने से गौचर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल की सुविधा उपलब्ध होगी। स्थानीय स्तर पर इस प्रतिष्ठान की शुरुआत को क्षेत्र के लिए एक नई व्यावसायिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
शुभारम्भ अवसर पर श्रीराम फिलिंग स्टेशन के डीलर अरुण मिश्रा एवं उनके दामाद रजत चमोली ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रतिष्ठान के सफल संचालन की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पत्रकार, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक पहुंचे। सभी ने अरुण मिश्रा एवं रजत चमोली को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और कारोबार की निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष दिग्पाल गुंसाई, प्रेस क्लब गौचर के अध्यक्ष खुशाल सिंह असवाल, ईश्वर सिंह राणा, संदीप कुमार, गोविन्द सिंह बिष्ट, लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी, दिनेश जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, अजय किशोर भंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, सुभाष गैरोला, हरीश मिश्रा एवं मगनानंद मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

