देहरादून । राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खुरबुरा मोहल्ला में शिक्षा विभाग द्वारा निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजकुमार तिवारी द्वारा विद्यार्थियों को सरकार द्वारा दी गई निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और बच्चों में पुस्तकों को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान राजकुमार तिवारी ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया तथा अभिभावकों से अपने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही सरकार द्वारा संचालित मिड-डे मील योजना के बारे में भी अभिभावकों को विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस योजना का लाभ उठा सकें।विद्यालय प्रशासन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही।

