मुंबई, एजेंसी : इस वीकेंड इंडिया का फेवरेट किचन पूरी तरह पंजाबी रंग में रंगने वाला है, क्योंकि कलर्स का शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है बैसाखी का धमाकेदार जश्न। शुरुआत होती है ढोलक की एंट्री से, जो माहौल को बना देती है ज़बरदस्त शोरगुल, मस्ती और एनर्जी से भरपूर। इसके बाद कास्ट उतरती है पंजाबी बोलियों में, जो लोक परंपरा का हिस्सा होते हुए भी मज़ेदार रोस्ट सेशन में बदल जाती हैं। जो शुरू होता है हल्के-फुल्के मज़ाक से, वह जल्दी ही एक-दूसरे को मात देने की कोशिश में बदल जाता है और हर कुछ सेकंड में हंसी के ठहाके गूंजते हैं। और जब लगता है कि इससे ज़्यादा धमाल नहीं हो सकता, तभी बिल्लो जी अपने परिवार के साथ ‘आज न छोड़ूंगी तुझे’ की धुन पर एंट्री करती हैं और पहले से ही हंगामेदार किचन को पूरी तरह सेलिब्रेशन मोड में ले जाती हैं। कुकिंग सेगमेंट में आता है मज़ेदार ट्विस्ट – जब कास्ट गुर पारे को पतंग की शक्ल देने की कोशिश करती है। यह चैलेंज जितना आसान दिखता है, उतना है नहीं!
सुदेश लहरी ने कहा, “बैसाखी हमेशा से मेरे दिल के बेहद करीब रही है। यह नए शुरुआत का प्रतीक है, मेहनत का सम्मान करती है और एकता से आने वाली खुशहाली का जश्न मनाती है। इस साल बैसाखी मेरे लिए और भी खास हो गई क्योंकि मेरा परिवार मेरे लाफ्टर शेफ्स परिवार से जुड़ गया; तो खुशी कई गुना बढ़ गई! मेरी यही दुआ है कि यह त्योहार सभी दर्शकों के लिए अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और अनगिनत खुशियां लेकर आए – हर घर गर्मजोशी से भर जाए और हर किचन भरपूर फसल के स्वाद से महक उठे। बैसाखी दी लाख-लाख वधाइयां!”
देखिए निवेआ सॉफ़्ट और रियलमी स्मार्टफ़ोन्स को-प्रेज़ेंटेड ‘लाफ़्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’, जिसे एन्वी परफ़्यूम्स, कैच मसाले, किसान चटनीज़, विनोद इंटेलिजेंट कुकवेयर और पोर होम ने को-पावर्ड किया है। स्पेशल पार्टनर्स हैं इंडिया गेट बासमती राइस, किसना ज्वेल्स और सीखो ऐप। शो हर शनिवार-रविवार रात 9:00 बजे सिर्फ कलर्स पर।

