सड़क हादसे में युवा चिकित्सक की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर
स्कूटी सवार महिला चिकित्सक सदमे में
हरिद्वार। बहादराबाद-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवा इंटर्न डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ मौजूद महिला डॉक्टर गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया।
पुलिस के अनुसार, बिहार निवासी 25 वर्षीय डॉ. ऋतुराज बहादराबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इंटर्नशिप कर रहे थे। बुधवार रात वह स्कूटी से ड्यूटी के लिए सीएचसी जा रहे थे। उनके साथ महिला डॉक्टर डॉ. दिव्या भी मौजूद थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे दिल्ली नंबर के एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि डॉ. ऋतुराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डॉ. दिव्या को गंभीर मानसिक आघात पहुंचा है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

!-- Google tag (gtag.js) -->