देहरादून । रविवार को वैदिक ब्राह्मण सभा (पंजी) द्वारा परशुराम संदेश के योग वाशिष्ठ द्वितीय अंक का विमोचन भगवान राम परशुराम मंदिर में किया गया । पत्रिका विमोचन के मौक़े पर मुख्य अतिथि आदरणीय पद्मभूषण भगत सिंह कोशियारी, टपकेश्वर महादेव के श्री महंत 108 कृष्ण गिरी जी महाराज, देहरादून कैण्ट विधायिका सविता कपूर, देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा ,Lt Gen (Retd) अश्वनी कुमार बक्शी और अनिल नंदा मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं पूर्व राज्यपाल पद्मभूषण भगत सिंह कोशियारी प्रातः 9:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुँच गए और श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय के बटुक ब्राह्मणों से उनका परिचय लिया और उत्तराखंड संस्कृत परिषद की दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों को बधाई दी एवं बच्चों से वेद पाठ और स्वस्ति वचन सुना । कोशियारी जी ने बच्चों को बताया की ए आई का जमाना कुछ ही दिन का है परंतु जो वैदिक शिक्षा आप लोग ग्रहण कर रहे हो वह सदियों तक रहेगी ।
महंत कृष्ण गिरी महाराज ने बच्चों को बोर्ड परीक्षा में उत्तराखंड में प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी । रोवन बायोस्यूटिकल्स फार्मा कंपनी द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कंपनी के वाईस प्रेसिडेंट योगेश वशिष्ट ने पुरस्कृत किया । सभा के महामंत्री गौरव बक्शी ने बताया की इस वर्ष विद्यालय के सात बच्चों ने दसवीं की परीक्षा दी थी और सभी विद्यार्थी टॉप पंद्रह में शामिल थे ।
कैण्ट विधायिका सविता कपूर ने श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय परिवार को उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा की यह बच्चे समाज के लिए एक प्रेरणा हैं । देहरादून के महापौर ने भी विद्यालय के अच्छे परिणाम के लिए प्रबंध समिति को बधाई दी और विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा पुरस्कार में दिए गए धनराशि के चेक विद्यार्थीयों और शिक्षकों को प्रदान किए ।
कार्यक्रम में भारतीय सेना के अधिकारी, शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष और अन्य अधिकारी ,विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की शोभा बड़ाई । आचार्य भरत राम तिवाड़ी जी ने श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी और भविष्य में भी ऐसे ही परिणाम की कामना की । वैदिक ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष आचार्य पवन कुमार शर्मा जी ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया । पत्रिका संपादक गौरव बक्शी ने पत्रिका में दिए गए विज्ञापनों के लिए उनके स्वामियों को धन्यवाद दिया ।महामंत्री गौरव बक्शी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये अपनी टीम के दिनेश कालिया, शम्भू थपलियाल, बी एम शर्मा, प्रमोद मेहता, अभिलाष शर्मा, सूरज कुमारी शर्मा, अनिता शर्मा, रमा गौड़, दीपक शर्मा, प्रवीण वशिष्ठ, आदि का आभार सहित धन्यवाद दिया और आए हुए मेहमानों को भोजन के लिए आमंत्रित किया ।
