उत्तराखंड के शारीरिक (व्यायाम) प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षा निदेशालय में धरना जारी

देहरादून । उत्तराखंड के शारीरिक (व्यायाम) प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षा निदेशालय में 4 जून से शिक्षा निदेशालय ननुरखेड़ा में अनिश्चितकालीन धरने के लिए बैठे आज धरने का 17दिन होने के पश्चात भी सरकार द्वारा शारीरिक शिक्षकों की कोई शुद नहीं ली गई इसलिए 19 जून से शारीरिक प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षा निदेशालय मैं क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है द्वितीय दिवस में कल्पना, रेखा गोस्वामी, महावीर बैठे हैं अभी तक सरकार शासन प्रशासन किसी ने व्यायाम प्रशिक्षित बेरोजगारों की शुद नहीं ली अगर हमारी मांग की जल्द से जल्द पूरी नहीं होती है तो अब हम आत्मघाती कदम भी उठा सकते हैं
उत्तराखंड शारीरिक प्रशिक्षित बेरोजगारों ने राज्य के प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत एक एक शारीरिक शिक्षक रखने की मांग की,,
साथ ही शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षितों ने आयु सीमा में छूट एवं शासन में गतिमान फाइल 77006 को त्वरित वित्त विभाग से पास करवाने की मांग की,
शारीरिक प्रशिक्षित बेरोजगारों की निम्न मांग है.
(1) नई शिक्षा नीति2020 के तहत शारीरिक शिक्षा विषय को अनिवार्य बनाया गया है जिसके तहत प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय से लेकर इटरमीडिएट स्कूलों में एक एक शारीरिक शिक्षक अनिवार्य रूप से नियुक्त किया जाए
(2) उच्च प्राथमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षक (व्यायाम)शिक्षक) फाईल सख्या 77006 को वित्त विभाग से मन्जूरी दिलाकर कैबिनेट में पास किया जाये,
(3) उत्तराखंड के बीपीएड/एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों को आयु सीमा में शिथिलता प्रदान की जाए
4- शारीरिक शिक्षा शिक्षक का व्यायाम का प्रवक्ता पद सृजित कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए।
आज शिक्षा निदेशालय में धरने में निम्न प्रशिक्षित उपस्थित रहे प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे,प्रदेश प्रभारी अर्जुन लिंगवाल महेश नेगी , किशन खत्री, प्रदीप बिष्ट, प्रदीप नेगी, जितेंद्र कुमार आशीष चमोला, अनूप तिवारी, दलवीर राणा, अजीत पयाल,, सुरेश राजपूत, भुवनेश बिष्ट, अनिल राज, ताजबर नेगी,मातबर, कल्पना, प्रतिभा, पल्लवी, ममता वर्मा, कुसुम रावत, विनीता पवार, भावना नेगी, अंजना, पल्लवी कुकरेती, रेखा गोस्वामी, कल्पना, गोविंद सिंह, विकास सैनी, मेहरबान अली, आशीष कुमार, ईशा नयाल, पूनम चौहान, नवीन जोशी,सविता भट्ट अनिश्चितकालीन धरना एवं क्रमिक अनशन में हमारे प्रशिक्षित शामिल हुए।

!-- Google tag (gtag.js) -->