स्व. हीरा सिंह बिष्ट की याद में किया गया पौधरोपण

देहरादून । बाल कल्याण परिषद के भवन के प्रांगण में उत्तराखंड राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट की याद में पौधरोपण करते हुए बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष, राज्य आंदोलनकारी, समाज सेवी मोहन सिंह खत्री ने उनको अश्रुपूर्ण नेत्रों से याद करते हुए बताया कि स्व. हीरा सिंह बिष्ट इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस, इंटक के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष,तीन बार के विधायक, डीएवी कॉलेज, पीजी देहरादून के छात्र संघ अध्यक्ष, जिला न्यायालय में अधिवक्ता, के अतिरिक्त कयी संगठनों का प्रतिनिधित्व करते थे। इन्होंने पृथक उत्तराखंड राज्य की मांग के लिए जन आंदोलन भी किया। वे ऐसे विकास पुरुष थे जो सदियों में पैदा होंगे। हम आज जो पौधरोपण उनकी याद में लगा रहे हैं जब वह बड़ा होगा तो यह पौधा हमें हमेशा स्व हीरा सिंह बिष्ट की याद दिलायेगा जिससे पता लगेगा कि किस प्रकार से जमीन से जुड़ कर व्यक्ति ऊंचाईयों को प्राप्त करता है। इस अवसर पर पौधे को रोपित करने वालों में मोहन सिंह खत्री, राजेन्द्र सिंह रावत, कमलेश्वर प्रसाद भट्ट, वी के डोभाल, कुसुम कोठारी, जयंती खत्री, रमेश खत्री, ललित मोहन लखेड़ा, किरन खंडूरी, योगेन्द्र सिंह रावत आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

!-- Google tag (gtag.js) -->