अपर नगर आयुक्त  प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण एवं गंदगी के विरुद्ध चलाया गया एक संयुक्त प्रवर्तन अभियान 

देहरादून । नगर निगम देहरादून द्वारा अपर नगर आयुक्त  प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण एवं गंदगी के विरुद्ध एक संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान में सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान, कर अधीक्षक (TS) धर्मेश पैन्यूली, राजेश नैथानी, संबंधित CSI/SI एवं QRT टीम भी सम्मिलित रही।

अभियान के अंतर्गत तहसील रोड से प्रिंस चौक तक तथा दून अस्पताल रोड से कोर्ट रोड तक अतिक्रमण करने वाले एवं सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान भूमि अनुभाग द्वारा ₹6100 की धनराशि के कुल 13 चालान किए गए, जबकि स्वास्थ्य अनुभाग द्वारा ₹21400 की धनराशि के कुल 29 चालान किए गए।

अभियान के दौरान आमजन को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थलों एवं फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि फुटपाथों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

नगर आयुक्त महोदय के निर्देशों के क्रम में, अपर नगर आयुक्त प्रवीण कुमार के नेतृत्व में नगर निगम देहरादून के स्वास्थ्य अनुभाग, निर्माण विभाग एवं भूमि अनुभाग की संयुक्त टीम द्वारा 21.02.2026 नगर क्षेत्र में विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।

अभियान का उद्देश्य मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (C&D Waste) का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करना तथा अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना रहा।

अभियान के अंतर्गत की गई प्रमुख कार्रवाई:
1. स्वच्छता एवं गंदगी फैलाने पर कार्रवाई (स्वास्थ्य अनुभाग):
नगर निगम की स्वच्छता टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए:

124 चालान किए गए।
Rs 61,600 की धनराशि अर्थदंड के रूप में अधिरोपित की गई।

साथ ही, मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पाए गए मलबे को हटाने हेतु आवश्यक संसाधन लगाए गए तथा संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में नियमानुसार निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

2. अतिक्रमण हटाने एवं प्रवर्तन कार्रवाई (भूमि अनुभाग):
भूमि अनुभाग की टीम द्वारा मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के विरुद्ध सघन कार्रवाई करते हुए:

72 चालान किए गए।
30,500 की धनराशि नगद वसूली गई।

इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान मार्गों से अवैध प्रचार सामग्री एवं अतिक्रमण हटाते हुए:
83 बैनर/पोस्टर हटाया गया।

अपर नगर आयुक्त के निर्देश:
अपर नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त टीम को निर्देशित किया गया कि नगर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार का C&D वेस्ट डालने, अवैध होर्डिंग लगाने, अतिक्रमण करने अथवा गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर निरंतर नोटिस एवं चालान की कार्रवाई की जाए। यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।

नागरिकों से अपील:
नगर निगम देहरादून नागरिकों से अपील करता है कि निर्माण संबंधी मलबा केवल निर्धारित स्थलों पर ही डालें, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं तथा अतिक्रमण से बचें। स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित शहर निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

नगर निगम देहरादून नागरिकों से अपील करता है कि निर्माण संबंधी मलबा केवल निर्धारित स्थलों पर ही डालें तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

स्वच्छ एवं अनुशासित शहर निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

!-- Google tag (gtag.js) -->