जनता पाइल्स क्लिनिक ने जैन धर्मशाला में आयोजित किया शिविर
बीमारी से बचने के लिए नियमित दिनचर्या अपनाने के लिए किया प्रेरित

देहरादून। जनता पाइल्स क्लिनिक की तरफ से देहरादून के जैन धर्मशाला में बवासीर के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 845 लोगों ने मरीजों ने लाभ लिया। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ निशुल्क दवा भी वितरित की। सोमवार को जनता पाइल्स क्लिनिक की तरफ से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 8000 हजार तक के टेस्ट निशुल्क किए गए। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को विशेष राहत मिली। शिविर में बवासीर, फिशर व भगन्दर जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श के साथ जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की। जिससे इलाज की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया जा सके। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों को आधुनिक तकनीकों से उपचार किए जाने की जानकारी भी दी। चिकित्सकों ने बीमारी से बचने के लिए मरीजों का खान-पान, नियमित दिनचर्या एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जनता पाइल्स क्लिनिक ने दून में अपनी दो नई शाखाओं के खोलने की घोषणा भी की।
