देहरादून । हमारे सहयोगी राज्यांदोलनकारी समाजसेवी मोहन सिंह खत्री को उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण समिति में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के लिए संयुक्त नागरिक संगठन के सभी मित्रो की ओर से हार्दिक बधाई। जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। डॉ टी एन जौहर भी बच्चों के संरक्षण के लिए कार्यरत हैं।आप दोनों मिलकर अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक परिणाम मूलक बना सकते हैं। वरिष्ठ पत्रकार वी के शर्मा ने भी अपने सभी सहयोगियों सहित मोहन सिंह खत्री को हार्दिक बधाई एवं इस अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनायें प्रेषित की है।

