OPPO India ने नवंबर ColorOS 17 अपडेट पेश किया

इमेज एक्सपोर्ट में अधिक विकल्प, OSee की बेहतर क्षमताएँ और कई अन्य सुविधाएँ
नई दिल्ली : OPPO India अपने नवंबर 2026 के मासिक अपडेट के साथ ColorOS 17 के अनुभव को लगातार बेहतर बना रहा है। इस अपडेट में योग्य OPPO डिवाइसेज़ पर फोटोग्राफी, उत्पादकता, संचार और कनेक्टिविटी से जुड़े कई उपयोगी सुधार शामिल किए गए हैं। फोटो मैनेजमेंट में अधिक विकल्पों और Calculator के नए अनुभव से लेकर बेहतर अनुवाद क्षमताओं और कई डिवाइसेज़ के बीच सहज कनेक्टिविटी तक, यह अपडेट स्मार्टफोन अनुभव को अधिक सहज, स्मार्ट और सरल बनाने की OPPO की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
नवीनतम ColorOS 17 अपडेट में शामिल सभी नई सुविधाएँ:
फ़ोटो पर अधिक नियंत्रण के लिए इमेज एक्सपोर्ट के नए विकल्प
Photos ऐप में Flexible Image Export की सुविधा जोड़ी गई है, जिसकी मदद से उपयोगकर्ता तस्वीरों को सेव और शेयर करने से पहले उनका रिज़ॉल्यूशन और कंप्रेशन क्वालिटी तय कर सकते हैं। उपयोगकर्ता कई प्रीसेट इमेज साइज़ और क्वालिटी विकल्पों में से चुन सकते हैं या मूल आस्पेक्ट रेशियो बनाए रखते हुए तस्वीर के आयामों को अपनी ज़रूरत के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं। इससे इमेज क्वालिटी और फ़ाइल साइज़ को मैनेज करना अधिक आसान हो जाता है और तस्वीरों को शेयर करने, अपलोड करने या सेव करने के लिए तैयार करने में अधिक सुविधा मिलती है।
स्टोरेज को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए फ़ोटो डिलीट करने के कस्टमाइज़ेबल विकल्प
यह अपडेट फोटो स्टोरेज को मैनेज करने के लिए अधिक लचीलापन देता है। अब उपयोगकर्ता चुन सकते हैं कि तस्वीरों को अपने डिवाइस और क्लाउड स्टोरेज, दोनों से डिलीट करना है या डिवाइस की लोकल स्टोरेज में जगह खाली करते हुए उन्हें क्लाउड में सुरक्षित रखना है। क्लाउड पर बैकअप की गई तस्वीरें 60 दिनों तक ‘Recently Deleted’ फ़ोल्डर में रहेंगी, जबकि जिन तस्वीरों का बैकअप नहीं लिया गया है, वे 30 दिनों तक रखी जाएँगी। इससे उपयोगकर्ताओं को अपनी तस्वीरों के प्रबंधन पर अधिक नियंत्रण मिलता है और डिवाइस स्टोरेज को मैनेज करना आसान होता है।
OSee में लैंडस्केप मोड और ऑब्जेक्ट रिकग्निशन की सुविधा
OSee में अब लैंडस्केप मोड का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही, इसमें Object Recognition की नई सुविधा भी जोड़ी गई है, जिसकी मदद से उपयोगकर्ता सीधे कैमरा इंटरफ़ेस के ज़रिए वस्तुओं की पहचान कर सकते हैं।
अधिक सुविधा के लिए इनकमिंग कॉल की घोषणा
Phone ऐप में Incoming Call Announcements की सुविधा जोड़ी गई है। इसकी मदद से उपयोगकर्ता स्मार्टफोन उठाए बिना ही आने वाली कॉल के बारे में जान सकते हैं। उपयोगकर्ता यह चुन सकते हैं कि कॉल की घोषणा हर समय की जाए या इस सेटिंग को कस्टमाइज़ करके केवल Bluetooth डिवाइस से कनेक्ट होने पर अथवा हेडफ़ोन प्लग इन होने पर कॉल की घोषणा प्राप्त करें। यह सुविधा अधिक सहूलियत और सुगमता प्रदान करती है, जिससे उपयोगकर्ता अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहते हुए भी आसानी से जुड़े रह सकते हैं।
टेक्स्ट ट्रांसलेशन को बेहतर बनाया गया
इस अपडेट में AI-संचालित अनुवाद के ज़रिए टेक्स्ट ट्रांसलेशन को बेहतर बनाया गया है। अब अनुवाद मूल टेक्स्ट के भाव और लहजे से अधिक स्वाभाविक रूप से मेल खाते हैं। उपयोगकर्ता शब्दों के अर्थ भी जान सकते हैं और अपनी शब्दावली को बेहतर बना सकते हैं, जिससे अनुवाद का अनुभव अधिक सहज और उपयोगी बनता है।
Calculator को मिला नया और बेहतर इंटरफ़ेस
Calculator ऐप में नया इंटरफ़ेस दिया गया है, जिससे Basic, Scientific और Converter मोड तक पहुँचना अब अधिक आसान है। उपयोगकर्ता एक अलग History सेक्शन में अपनी पिछली गणनाएँ भी देख सकते हैं। इसके अलावा, ऐप में करेंसी, लंबाई, क्षेत्रफल, आयतन, वज़न, तापमान, गति, दबाव, पावर और संख्या प्रणालियों से जुड़े कई कन्वर्ज़न टूल उपलब्ध हैं। इससे रोज़मर्रा की गणनाएँ और कन्वर्ज़न करना अधिक सरल और सुविधाजनक हो जाता है।
कनेक्टिविटी, पर्सनलाइज़ेशन और सुविधा से जुड़े अन्य अपडेट
बेहतर मल्टी-डिवाइस कोलैबोरेशन: अब O+ Connect की मदद से उपयोगकर्ता अपने स्मार्टफोन और टैबलेट को एक ही PC से एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे कई डिवाइसेज़ के बीच सहज कोलैबोरेशन संभव होता है।
होम स्क्रीन के लिए नए विजेट्स: अब उपयोगकर्ता अपनी होम स्क्रीन पर 2×1 और 2×4 साइज़ में ‘One-tap Boost’ और ‘Storage Cleaner’ विजेट्स, 2×1 साइज़ में ‘Battery Usage’ विजेट और 2×1 तथा 2×2 साइज़ में ‘Contacts’ विजेट जोड़ सकते हैं। किसी विजेट को री-साइज़ करने के लिए उसे टच करके होल्ड करें और फिर उसके किनारों को खींचें।
Hidden Apps का बेहतर अनुभव: ‘Return to Home Screen when exiting’ नाम की नई सेटिंग उपयोगकर्ताओं को किसी हिडन ऐप से बाहर निकलते ही अपने आप होम स्क्रीन पर लौटने की सुविधा देती है। इसे चालू करने के लिए Settings > Security & Privacy > Hide Apps पर जाएँ, ऊपर दाएँ कोने में Settings आइकन पर टैप करें और ‘Return to Home Screen when exiting’ को ऑन करें।
PC को अपने आप अनलॉक करने की सुविधा: जब PC रिमोट तरीके से स्मार्टफोन से कनेक्ट हो, तब उपयोगकर्ता सेव किए गए पासवर्ड की मदद से PC को अपने आप अनलॉक करने की सुविधा चालू कर सकते हैं। इसे सक्रिय करने के लिए रिमोट कनेक्शन के दौरान फ्लोटिंग बॉल पर More आइकन पर टैप करें, ‘Unlock PC’ चुनें और ‘Automatically unlock when connected’ को ऑन करें।
सिस्टम की बेहतर स्थिरता: यह अपडेट सिस्टम की समग्र स्थिरता को बेहतर बनाने वाले सुधार भी लेकर आता है।
इसके लिए O+ Connect का वर्ज़न 17.100.10 या उसके बाद का वर्ज़न आवश्यक है।
अपडेट जारी होने का शेड्यूल और संगत डिवाइसेज़
ColorOS 17 का नवंबर अपडेट चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। इसकी शुरुआत 1 नवंबर से होगी और 30 नवंबर, 2026 तक यह निम्नलिखित योग्य OPPO स्मार्टफोन्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा: