लोकेश सिंह सजवाण ने 36 नायव तहसीलदारों में सातवां स्थान हासिल कर रूद्रप्रयाग व चमोली जिले का नाम रोशन किया

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
गौचर क्षेत्र के एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत सूरत सिंह सजवाण निवासी चोपता भन्नू गांव (रूद्रप्रयाग) के बेटे लोकेश सिंह सजवाण ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर राजस्व विभाग में नायव तहसीलदार का पद हासिल किया है। जिसे लेकर चोपता भन्नू गांव से गौचर तक खुशी की लहर है। लोकेश की माता गृहणी और पिता वर्तमान में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। मेहनत और लगन के दम पर रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम चोपता भन्नू निवासी लोकेश सिंह सजवाण ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में चयनित 36 नायब तहसीलदारों में लोकेश ने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल कर रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद का नाम रोशन किया।
लोकेश के पिता सूरत सिंह सजवाण गौचर क्षेत्र के एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता गृहणी हैं। लोकेश की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर गौचर से हुई। पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने सेक्रेड हार्ट स्कूल घोलतीर में पढ़ाई की। यहां उन्होंने हाईस्कूल में 93 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद लोकेश ने श्रीनगर डिग्री कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई पूरी की और लोअर पीसीएस परीक्षा की तैयारी में जुट गए। निरंतर मेहनत और लगन का परिणाम रहा कि उन्होंने नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
पिता सूरत सिंह सजवाण ने बताया कि लोकेश ने इस सफलता के लिए दिन-रात मेहनत की है। उसकी लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण पर पूरे परिवार को गर्व है। वहीं मां के लिए बेटे की यह उपलब्धि किसी सपने के साकार होने जैसी है। उन्हें भी कभी उम्मीद नहीं थी कि उनका बेटा एक दिन इतने बड़े प्रशासनिक पद पर पहुंचेगा।