राजधानी में कई क्षेत्रों में लगे हैं स्मार्ट सिटी के 674 हाईटेक कैमरे
यातायात नियमों का उल्लंघन करने के चालान से हर साल हो रही 1.57 करोड़ की कमाई

देहरादून। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजधानी में 674 हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। जिससे न केवल हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही बल्कि इनके जरिए आपराधिक मामले भी सुलझाए जा रहे हैं। तीसरी नजर के तौर पर पहचान रखने वाले ये कैमरे राजस्व जुटाने में भी सहायक हो रहे हैं। आंकड़ो पर नजर डाले तो पिछले छह साल में पुलिस ने 9.43 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूल कर राजस्व खाते में जमा किया है। खास बात यह है कि इन कैमरे को मरम्मत के लिए स्मार्ट सिटी ने एचपी कंपनी से करार किया है। जिसके तहत 2027 तक एचपी कंपनी स्मार्ट सिटी के सहयोग से इन कैमरों में आने वाली तकनीकि दिक्कतों को दूर करेगा।
विभागीय रिकार्ड के पर नजर डाले तो राजधानी दून के 49 जंक्शन पर 674 कैमरे लगाए गए हैं। जिसमें जरूरत के अनुरूप अलग अलग तरह के कैमरे शामिल हैं। जिसमें 536 सिटी सर्विलांस, 105 आरएलवीडी, 4 एसपीडी व 29 एएनपीआर कैमरे शामिल हैं। अलग तरह के यह कैमरे राजधानी की हर गतिविधि पर नजर रख रही है। न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान कैमरे के माध्यम से किए जा रहे हैं बल्कि आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस इनके जरिए नजर रख रही है। कई बार इन्हीं के माध्यम से बड़े बड़े आपराधी चिन्हित कर पकड़े जा चुके हैं।
राजधानी दून के अलग-अलग हिस्सों में लगाए गए कैमरों में चार प्रकार के कैमरे शामिल हैं। जिसमें आरएलवीडी (रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन सिस्टम) है, जिसके जरिए रेड लाइट क्रास करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जाते हैं। एसवीडी (स्पीड वॉयलेशन डिटेक्शन सिस्टम) है। जिसके जरिए ओवर स्पीड पर नजर रखी जाती है। एएनपीआर (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) है। यह कैमरे वाहन के नंबर प्लेट के जरिए वाहनों के चालान काटता है।
34 कैमरे खराब
राजधानी के अलग अलग हिस्सों में 674 कैमरे लगाए गए हैं। जिसमें 34 कैमरे चालू हालत में नहीं है। जिसकी अलग अलग वजह सामने आई है। कोई विभाग की तरफ से विकास कार्य किए जाने के चलते बंद हैं तो कोई बिजली सप्लाई और नेट न होने के चलते चालू हालत में नहीं है।
कैमरों से हुए चालान व कमाई
– वर्ष 2020 (जनवरी से दिसंबर तक)
– कुल चालान 7459
– चालान से जुर्माना 178200
– वर्ष 2021(जनवरी से दिसंबर तक)
– कुल चालान 26464
– चालान से जुर्माना 9995000
– वर्ष 2022(जनवरी से दिसंबर तक)
– कुल चालान 49801
– चालान से जुर्माना 15050000
– वर्ष 2023(जनवरी से दिसंबर तक)
– कुल चालान 98105
– चालान से जुर्माना 26829000
– वर्ष 2024(जनवरी से दिसंबर तक)
– कुल चालान 32958
– चालान से जुर्माना 13190000
– वर्ष 2025(जनवरी से अक्टूबर तक)
– कुल चालान 78629
– चालान से जुर्माना 27529000
कैमरे के फायदे
यातायात के सफल संचालन में
-भीड़ मैनेजमेंट में
-इमरजेंसी में
-सिटीजन सर्विसेस में
-नो पार्किंग में
क्राइम कंट्रोल में
