ड्रंक एंड ड्राइव में 67 गिरफ्तार, दी हिदायत

देहरादून : ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाते हुए बीते दो दिनों में 67 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को थाने लाया गया। वाहनों में काली फिल्म, हूटर लगाने व यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्यवाही की गई।

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में बीते 02 दिनों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 67 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। सभी वाहनों को सीज किया गया।  35 व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिन्हें थाने पर सख्त हिदायत देते हुए उनके पुलिस एक्ट में चालान किए गए।  इसके अतिरिक्त यातायात नियमों के उल्लंघन पर रायपुर के खलंगा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया, इस दौरान पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन पर 58 वाहनों के चालान किए गए, साथ ही 15 वाहनों को सीज किया गया, इसके अतिरिक्त हूटर, काली फ़िल्म का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनके चालान किए गए।

!-- Google tag (gtag.js) -->