पंतनगर में गूंजेगा नवाचार का मंत्र, ब्रेन (3.0) सम्मेलन देगा शोध को नई उड़ान

पंतनगर । गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 26-27 जून 2026 को ब्रेन (3.0) – Boosting Research, Academic, Innovation & Networking सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दो-दिवसीय कार्यक्रम में पूर्व छात्र, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एक मंच पर जुटेंगे।
कुलपति डॉ. एस.के. कश्यप ने बताया कि विश्वविद्यालय बहुविषयक शोध, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), बीज उत्पादन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती जैसे उभरते क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में सेंटर ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की स्थापना की योजना भी बनाई जा रही है।
🔹 45 से अधिक शोध परियोजनाएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को भेजी गईं
🔹 पेटेंट, शोध प्रकाशन और तकनीकी नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
🔹 उद्योग-अकादमिक सहयोग को किया जाएगा और मजबूत
🔹 किसानों की आय बढ़ाने और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस
कुलपति ने वैज्ञानिकों से किसानों की वास्तविक समस्याओं के समाधान हेतु व्यावहारिक तकनीकें और नवाचार विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य शोध और तकनीकी विकास के माध्यम से कृषि एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा देना है।

!-- Google tag (gtag.js) -->