देहरादून। गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के निदेशक पद का दायित्व मिलने पर पारस गोयल ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पवित्र चारधाम यात्रा का प्रतीकात्मक चित्र भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रकट कीं। गोयल ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में पर्यटन, धार्मिक आस्था एवं चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को नई पहचान मिलने की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में GMVN प्रदेश के पर्यटन एवं तीर्थाटन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य करेगा। मुख्यमंत्री धामी ने पारस गोयल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि GMVN के माध्यम से राज्य में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा तथा श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी। भेंट के दौरान चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं, पर्यटन विकास तथा राज्य में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने संबंधी विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। श्री गोयल ने मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए जनहित एवं राज्यहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष dav कॉलेज दयाल बिष्ट, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सूरज रावल, प्रवीण, मनीष बोरा आदि उपस्थित रहे।।

