देहरादून । बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में डीएवी पीजी कॉलेज,देहरादून एवं डीबीएस पीजी कॉलेज,देहरादून में NEET परीक्षा में हुई धांधली एवं धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य विनीत प्रसाद भट्ट,युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष तेजस्वी राणा,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आदित्य रौठन,पार्षद प्रत्याशी अभिनय बिष्ट,पार्षद प्रत्याशी शुभम चौहान,सौरभ सेमवाल,अभिनव क़फ़लिया आदि कई एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

